शंखवानी डॉट कॉम
अखिल भारतीय राढ़ी कायस्थ संगठन, दिल्ली के द्वारा रविवार को यहां के विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक दायित्व निर्वहन करते हुए कंबल व गर्म कपड़ों का वितरण जरूरत मंद के बीच किया। इस वितरण कार्यक्रम में संगठन के वरिष्ठ सदस्यों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। संगठन से जुड़े निहार रंजन ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि आम तौर पर ठंड के दिनों में संगठन की कोशिश रहती है कि ठंड से कोई ना ठिठुरें। उन्होंने कहा कि संगठन हमें एक सूत्र में बांधते हुए मानवता की सेवा के साथ समाज सेवा, राष्ट्र सेवा की ओर उन्मुख करता है।
संगठन से जुड़े निहार रंजन ने बताया कि
वर्तमान समय में जब इतने विकासात्मक गतिविधियां हैं। बहुत से लोगों को जीने के लिए एक अलग तरह का संघर्ष करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि दो जून की रोटी, पहनने को कुछ कपड़े के बीच बड़े बुढ़े से लेकर बच्चों तक इसी संघर्ष में उलझे हुए रहते हैं। कुछ सामाजिक संगठन,समाज सेवी संस्था इनको शिक्षित करने के साथ साथ कुछ रोजी रोटी कमाने के लिए व्यवस्था करती है। उन्होंने कहा कि परंतु इनकी आबादी, इनकी स्थिति कहीं ना कहीं परेशानी भरी ही रहती है। परंतु संत, महात्मा, समाज सेवी की इस पवित्र भारत भूमि में लोगों की प्रकृति व मानवता के प्रति सचेष्टता से मानवीय जीवन बेहतर होने के इस संघर्ष में शामिल होने हो पा रहे हैं। यह ईश्वरीय कृपा है और एक अलग अनुभूति भी। उन्होंने बताया कि समाज से हर समय हम सब कुछ ना कुछ ग्रहण करते रहते हैं। अब हमें उन्हें देने के समय में सबका सहयोग व सहभागिता जरूरी हो जाता है।
अखिल भारतीय राढ़ी कायस्थ संगठन ने जरूरत मंद के बीच गर्म कपड़ों का वितरण किया
